बिहार में प्रेमिका के घर जाकर युवक ने चाकू मारकर किया उसे घायल, आत्महत्या का भी किया प्रयास

मुंगेर (बिहार) में एक युवक ने 22-वर्षीय प्रेमिका के घर पहुंचकर चाकू से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और चाकू मारकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़िता के चचेरे भाई को भी युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो माह पूर्व दोनों ने चोरी-छिपे शादी की थी।

Load More