बिहार में प्रेमिका के परिवार के 6 लोगों पर युवक द्वारा की गई फायरिंग में तीसरे सदस्य की मौत
लखीसराय (बिहार) में सोमवार की सुबह एक शख्स द्वारा प्रेमिका के परिवार के 6 सदस्यों को गोली मारने की घटना में दो भाइयों की मौत के बाद इलाज के दौरान एक और सदस्य की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।