बिहार में प्रेमी के लिए दुल्हन ने दरवाज़े से लौटाई बारात, शादी से बचने के लिए घर से भागा प्रेमी
समस्तीपुर (बिहार) में शुक्रवार को एक युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए दरवाज़े पर आई बारात लौटा दी जबकि प्रेमी शादी से इनकार कर घर से फरार हो गया। बकौल परिजन, गुरुवार को युवती प्रेमी संग घर से भाग गई थी लेकिन परिजन उन्हें खोजकर वापस ले आए जिसके बाद प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया।