बिहार में प्रेमी संग दिखी लड़की को लोगों ने पकड़कर पीटा, वीडियो आया सामने
समस्तीपुर (बिहार) में भीड़ द्वारा एक लड़की के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोचिंग के लिए घर से निकली लड़की को ग्रामीणों ने गांव के एक सरकारी कार्यालय में उसके प्रेमी संग देखा जिसके बाद पकड़कर उसके साथ मारपीट की और लड़का भीड़ को देखकर मौके से फरार हो गया।