बिहार में प्रैक्टिकल परीक्षा में अधिक नंबर देने के लिए प्रिंसिपल ने छात्रों से लिए ₹500
गया (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा में अधिक नंबर देने के लिए प्रिंसिपल द्वारा छात्रों से ₹500-₹500 लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक छात्र 'पैसे न देने पर 5 नंबर बोल रहे थे और पैसे देने पर 40 नंबर' कहते हुए दिखाई दे रहा है।