बिहार में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर घर में घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों को मारी गोली, 2 की हुई मौत
बिहार के मुज़फ्फरपुर में शुक्रवार को देर रात प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 4 बदमाशों ने एक वकील के घर में घुसकर 5 लोगों को गोली मार दी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में प्रॉपर्टी डीलर व उनका बॉडी गार्ड शामिल है और बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।