बिहार में फंदे से लटकता मिला 12 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
बगहा (बिहार) में गुरुवार शाम को 12-वर्षीय बच्चे का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा घर में चार दिन से अकेले रह रहा था।