बिहार में फर्ज़ी दारोगा बनकर जान-पहचान बढ़ाने के लिए थाने पहुंचा शख्स, हुआ गिरफ्तार
नालंदा (बिहार) में फर्ज़ी दारोगा बनकर जान-पहचान बढ़ाने के लिए थाने पहुंचे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, संदेह होने पर जब आईडी कार्ड मांगा गया तो उसने जो आईडी दिखाई उसमें लिखा नाम वर्दी की नेम प्लेट से अलग था। बकौल पुलिस, उसने खुद को दारोगा बताकर ₹22 लाख दहेज लेकर शादी भी की थी।