बिहार में फ्रिज में हुआ ब्लास्ट, महिला के सामने ज़िंदा जलीं बहू और बेटी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शनिवार देर रात एक घर में फ्रिज में ब्लास्ट होने के चलते आग लग गई। इस घटना के वक्त घर में एक महिला, उसकी 20 वर्षीय बेटी व 20 वर्षीय बहू रीता मौजूद थी और बेटी-बहू की महिला के सामने ही जलकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस इस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बता रही है।