बिहार में फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच करेगी ईओयू: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंपी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, मामले में डीएसपी लेवल के अधिकारी को आईओ बनाया गया है। दरअसल, एक जेडीयू विधायक ने आरजेडी पर महागठबंधन में शामिल होने के लिए ₹10 करोड़ ऑफर करने आरोप लगाया था।