बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले जेडीयू के भोज में नहीं पहुंचे पार्टी के कई विधायक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल के बीच शनिवार को मंत्री श्रवण कुमार के घर पर आयोजित जेडीयू के भोज में पार्टी के करीब 40 विधायक शामिल हुए जबकि कई विधायक शामिल नहीं हुए। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ विधायक पार्टी हाईकमान को बताकर अपने क्षेत्र से बाहर हैं इसलिए भोज में नहीं पहुंचे।