बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बदली गई राजभवन की पूरी लीगल टीम
बिहार में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राजभवन की पूरी लीगल टीम को बदल दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, सीनियर अधिवक्ता डॉ. कृष्णनंदन सिंह को राज्यपाल का चीफ लीगल एडवाइज़र, राजीव रंजन पांडे को लीगल एडवाइज़र कम रिटेनर और जनार्दन प्रसाद सिंह को एडिशनल काउंसल बनाया गया है।