बिहार में बंदूक की नोक पर पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर से चुराई गईं ₹1.5 करोड़ की मूर्तियां
सीतामढ़ी (बिहार) में चोरों ने बंदूक की नोक पर एक मंदिर के पुजारी व कर्मचारियों से मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांधकर राधा-कृष्ण की मूर्तियां चुरा लीं जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 200 वर्ष पुरानी 125 किलोग्राम वज़नी अष्ट धातु की इन मूर्तियों की कीमत ₹1.5 करोड़ है। नकदी और अन्य सामान भी चोरी हुआ है।