बिहार में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने बैंक से दिनदहाड़े की ₹3.50 लाख से अधिक की लूट

पूर्वी चंपारण (बिहार) में बाइक से आए 8 बदमाशों ने बंधन बैंक की एक शाखा से बंदूक की नोक पर ₹3.50 लाख से अधिक की लूट की है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बैंक मैनेजर के मुताबिक, बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में अकाउंट खुलवाने की बात कहकर बैंक में घुसे थे।

Load More