बिहार में बकरी चोरी के आरोपी को पंचायत के आदेश पर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया
मुज़फ्फरपुर (बिहार) स्थित शिवदाहा बरैल में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक शख्स के चेहरे पर कालिख पोतकर उसकी पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका सिर मुंडवाकर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। शख्स को कथित तौर पर पंचायत ने यह सज़ा सुनाई थी। पुलिस जांच में जुट गई है।