बिहार में बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पेड़ से बांधकर भीड़ ने पीटा, सामने आया वीडियो
सीतामढ़ी (बिहार) के बराही में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा बगीचे में खेल रहा था और यह महिला उसे लेकर जाने की कोशिश करने लगी लेकिन उसने शोर मचा दिया। आवाज़ सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और महिला को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।