बिहार में बच्ची संग नाबालिग लड़के ने की रेप की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में मिले चोट के निशान
भोजपुर (बिहार) में शनिवार को एक नाबालिग लड़के ने 5-वर्षीय बच्ची का रेप करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, दुकान जा रही पीड़िता को आरोपी उठाकर सुनसान जगह ले गया था और बच्ची के चिल्लाने पर भाग गया। वहीं, बच्ची के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।