बिहार में बच्चे को मारने वाले मगरमच्छ को लोगों ने पानी से निकाला बाहर, पीट-पीटकर मार डाला
वैशाली (बिहार) में मंगलवार को खालसा घाट पर गंगा नदी से गंगाजल लेने गए एक बच्चे की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। बच्चा और उसके परिवार वाले घर में खरीदी गई नई बाइक की पूजा करने आए थे। गुस्साए लोगों ने जाल में फंसाकर मगरमच्छ को पानी से बाहर निकाला और लाठियों से पीट-पीटकर उसे मार डाला।