बिहार में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले 19 वर्षीय लड़के की धारदार हथियार से की गई हत्या
नालंदा (बिहार) में शुक्रवार रात घर में सो रहे एक 19-वर्षीय लड़के की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और शनिवार तड़के लड़के की बहन को खून से लथपथ शव मिला। मृतक के भाई ने बताया कि वह गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। बकौल पुलिस, अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है।