बिहार में बड़े भाई की भूमिका में आई बीजेपी, पशुपति के साथ समझौते की गुंजाइश नहीं बची: शाह
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में बीजेपी को सर्वाधिक सीटें (17) मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, "हम पहली बार बड़े भाई की भूमिका में आए हैं।" वहीं, आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने पर उन्होंने कहा, "उनके साथ समझौते की गुंजाइश लगभग नहीं बची है।"