बिहार में बदमाश ने पुलिसकर्मी को मारी 3 गोलियां, हुई मौत
वैशाली (बिहार) में सोमवार को एक बदमाश ने पीछा कर रहे पुलिसकर्मी के सीने में 3 गोलियां मार दीं जिससे उसकी मौत हो गई। 2 बाइक सवार बदमाश बैंक से निकले एक शख्स को लूटने की कोशिश कर रहे थे जिस दौरान पुलिसकर्मी की नज़र पड़ी और वह उसे बचाने पहुंचा। वहीं, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा लिया।