बिहार में बदमाश ने मोबाइल छीनने के दौरान 25 वर्षीय छात्र को ट्रेन से दिया धक्का, कटकर हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सोमवार को ट्रेन में सेल्फी ले रहे 25 वर्षीय एक छात्र का मोबाइल छीनने के दौरान बदमाश ने उसे गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से छात्र के दोनों पैर कट गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, छात्र पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहा था।