बिहार में बदमाशों ने अधेड़ के कपड़े पर थूका, फिर सॉरी बोलकर लूट लिए ₹3.5 लाख
समस्तीपुर (बिहार) में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक अधेड़ से ₹3.5 लाख लूटे जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित एक बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था तभी एक बदमाश ने उसके कपड़े पर थूका और फिर सॉरी बोलकर कहा कि 'चलो धुलवा देते हैं'। इस बीच दोनों बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।