बिहार में बदमाशों ने खेत में सो रहे बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या
छपरा (बिहार) में सोमवार देर रात बदमाशों ने मनोज ठाकुर नामक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल परिजन, मनोज घर से 50 मीटर दूरी पर खेत में सो रहे थे और फायरिंग की आवाज़ सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो मनोज खून से लथपथ मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।