बिहार में बदमाशों ने प्रखंड प्रमुख के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को बाइक सवार 3 बदमाशों ने इस्माइलपुर प्रखंड की प्रमुख मालती देवी के बेटे व प्रॉपर्टी डीलर मिथुन यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट, बदमाशों ने मिथुन को 7 गोलियां मारीं जो उनके सीने, पीठ व कनपटी पर लगीं। घटना के समय मिथुन अपने गोदाम में काम करवा रहे थे।