बिहार में बदमाशों ने वॉर्ड पार्षद के भांजे समेत 2 युवकों को मारी गोली, हालत नाज़ुक
नालंदा (बिहार) में शनिवार रात बदमाशों ने वॉर्ड 19 की पार्षद के भांजे और एक अन्य युवक को गोली मार दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है और उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 2 दिनों से कुछ असामाजिक तत्व रात में इलाके में गोलीबारी कर रहे थे।