बिहार में बाइक पर स्टंट कर रहे युवकों ने 4 लोगों को रौंदा, 18 वर्षीय बाइकर समेत 3 की हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में पकही घाट के पास 2 बाइकों पर स्टंट कर रहे 4 युवकों ने अनियंत्रित होकर 4 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 18-वर्षीय बाइक सवार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चारों युवक बाइक का हैंडल छोड़कर, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर और कभी-कभी बाइक का अगला पहिया उठाकर स्टंट कर रहे थे।