बिहार में बाइक सवार 2 बदमाशों ने दुकानदार को मारी 5 गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बाइक सवार 2 बदमाशों ने राहुल कुमार नामक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पीड़ित को 5 गोलियां मारी गई हैं। पीड़ित के परिजन के मुताबिक, राहुल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।