बिहार में बाइक सवार पति-पत्नी की गोली मारकर की गई हत्या, घटनास्थल से 4 खोखे बरामद

मुंगेर (बिहार) में शुक्रवार को नैशनल हाईवे-80 पर बाइक सवार एक शख्स व उसकी पत्नी की बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला एक नर्स थी और पति उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने जा रहा था व इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से 4 खोखे बरामद हुए हैं।

Load More