बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पूर्णिया (बिहार) में शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने 30 वर्षीय एक युवक को गोली मार दी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि वह एक ठेकेदार है और मज़दूर को छोड़कर लौट रहा था तभी उसपर फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हमले का कारण स्पष्ट नहीं है।