बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, मैनेजर के बंदूक छीनने के बाद भागे
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सोमवार को पेट्रोल पंप पर नकाबपोश बदमाशों ने एक कर्मी से ₹7,500 लूट लिए। इस बीच पंप के मैनेजर ने एक बदमाश से बंदूक छीन ली और बचाव में फायर कर दिया जिसके बाद बदमाश भाग गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, मैनेजर ने पुलिस को बंदूक सौंप दी है।