बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, हालत गंभीर
वैशाली (बिहार) में सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) के अध्यक्ष ललन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों ने सिंह पर 3 बार फायरिंग की जिसमें उन्हें दो गोली लगी।