बिहार में बागमती नदी में पलटी नाव, 10 से अधिक बच्चे लापता

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में गुरुवार को एक नाव तेज़ बहाव के चलते बागमती नदी में पलट गई। बकौल रिपोर्ट्स, नाव में 30 से अधिक बच्चे सवार थे जिनमें से 20 बच्चों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि अन्य बच्चे लापता हैं। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान जारी है।

Load More