बिहार में बारात में बिन बुलाए घुसे युवक, विरोध के बाद की दुल्हन के चाचा की हत्या
समस्तीपुर (बिहार) में शादी समारोह में घुसे कुछ अज्ञात युवकों ने विवाद के बाद दुल्हन के चाचा की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, युवक बिन बुलाए बारात में घुसकर महिलाओं के साथ डांस करने लगे और लड़कीवालों और ग्रामीणों के विरोध करने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।