बिहार में बारात में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंंगों ने दूल्हे को पीटा
भोजपुर (बिहार) में एक बारात में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दूल्हे की कथित तौर पर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे के परिजन के मुताबिक, बारात में शामिल एक लड़की का एक युवक ने दुपट्टा खींच लिया जिसको लेकर विवाद हुआ। दूल्हे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।