बिहार में बारात से लौट रही कार खंभे से टकराने के बाद धू-धूकर जली, लोगों ने कूदकर बचाई जान
पूर्णिया (बिहार) में शनिवार तड़के बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई। वहीं, हादसे के बाद उसमें सवार सभी लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई और कार धू-धूकर जल गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, कार सवार एक शख्स मामूली रूप से घायल हुआ है।