बिहार में बीच सड़क पर 2 पुलिसकर्मियों की हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल
नालंदा (बिहार) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो पुलिसकर्मी सड़क पर हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी एक-दूसरे को मुक्के जड़ते नज़र आ रहे हैं जबकि कुछ लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। नालंदा पुलिस ने कहा, "मामले की जांच कराई जा रही है। अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।"