बिहार में बीजेपी का झंडा पकड़े लोगों ने गिरिराज सिंह को दिखाए काले झंडे, बताया 'रिश्वतखोर'

बेगूसराय (बिहार) में बीजेपी का झंडा पकड़े कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखाए और 'गिरिराज सिंह वापस जाओ' के नारे भी लगाए। विरोध कर रहे एक शख्स ने गिरिराज पर रिश्वत लेकर पेप्सी प्लांट में काम दिलवाने का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी के एक स्थानीय पदाधिकारी ने इन लोगों को सीपीआई समर्थित बताया है।

Load More