बिहार में बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग
बिहार के सिवान में शुक्रवार को बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष तारिक दिलावर के घर पर बाइक सवार 3 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए। दिलावर ने कहा कि यह फायरिंग उनके बड़े भाई ने करवाई है और 2015 में उनके पिता की मृत्यु के बाद से उसने संपत्ति पर कब्ज़ा कर लिया है।