बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी तो यहां भी अपराधियों का एनकाउंटर होगा: सम्राट चौधरी
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी तो यहां भी अपराधियों का एनकाउंटर होगा। उन्होंने कहा कि बिहार से कोई अपराधी बाहर नहीं निकलेगा, इसकी गारंटी देते हैं। गौरतलब है कि गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद की उत्तर प्रदेश में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई है।