बिहार में बीजेपी नेता के बेटे को मारी गई गोली, पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के कांटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक को गोली मार दी गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल पुलिस, मौके पर मौज़ूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन थाने ले जाने के दौरान वह पुलिस हिरासत से भाग गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, घायल युवक स्थानीय बीजेपी नेता का बेटा है।