बिहार में बीजेपी नेता को बदमाशों ने घर के बाहर मारी 3 गोलियां, हालत गंभीर
बेतिया (बिहार) में बदमाशों ने 45 वर्षीय बीजेपी नेता नागेंद्र प्रसाद को 3 गोलियां मार दीं जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बीजेपी ज़िला कमिटी के सदस्य व कॉन्ट्रैक्टर नागेंद्र घटना के समय एक शादी समारोह से लौटने के बाद घर में दाखिल हो रहे थे। आपसी रंजिश में हमले की बात कही जा रही है।