बिहार में बीजेपी नेता ने कहा- हमें संविधान को बदलना है, तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
बिहार के मंत्री प्रेम कुमार के सामने एक बीजेपी नेता ने कहा है, "हमें संविधान को बदलना है...कांग्रेस के लोगों ने जो उसमें अगड़म-बगड़म डाला है, उसको सुधारना है।" इसका वीडियो 'X' पर शेयर करते हुए पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "भाजपाई एक खतरनाक साज़िश के तहत...आपके (जनता) लोकतांत्रिक अधिकारों, नौकरियों, शिक्षा व आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं।"