बिहार में बीजेपी विधायक के भतीजे की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या
कटिहार (बिहार) में बुधवार सुबह बीजेपी विधायक कविता पासवान के 35 वर्षीय भतीजे नीरज पासवान की 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। नीरज पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था और वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकला था।