बिहार में बीजेपी सांसद को दिखाए गए काले झंडे; शख्स ने कहा- हिंदू-मुस्लिम कर वोट लेते हैं
पश्चिम चंपारण (बिहार) से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल का सोमवार को उनके संसदीय क्षेत्र में लोगों ने रास्ता रोक दिया और काले झंडे दिखाकर विरोध किया। खराब सड़कों को लेकर विरोध कर रहे एक शख्स ने कहा, "सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर वोट लेते हैं, किसी प्रकार का विकास नहीं हुआ।" लोगों ने सांसद के खिलाफ 'वापस जाओ' के नारे भी लगाए।