बिहार में बीते मॉनसून सत्र में हुई सामान्य से 23% कम बारिश: मौसम विभाग
मौसम विभाग के पटना केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि बिहार में बीते मॉनसून सत्र (जून-सितंबर) में 760.5 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य (992.2 मिलीमीटर) बारिश से करीब 23% कम है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जून और जुलाई में सामान्य से 48-48% कम जबकि अगस्त में सामान्य से 13% अधिक बारिश दर्ज की गई।