बिहार में बीपीएससी पास शिक्षक को स्कूल से ही उठा ले गए लड़कीवाले, कराया पकड़ुआ विवाह
वैशाली (बिहार) में बीपीएससी पास एक शिक्षक का पकड़ुआ विवाह कराने का मामला सामने आया है। परिजन के अनुसार, एक शख्स सगे-संबंधियों संग मिलकर बंदूक की नोक पर शिक्षक को स्कूल से उठा ले गया और अपनी बेटी से उसकी शादी करा दी। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लेते हुए लड़के व लड़की को कस्टडी में रखा है।