बिहार में बीपीएससी शिक्षक ने प्रिंसिपल को वॉट्सऐप पर भेजा इस्तीफा, लिखा- छुट्टियां कम हैं
दरभंगा (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षक ने छुट्टियां कम होने के चलते वॉट्सऐप के ज़रिए स्कूल के प्रधानाचार्य को अपना इस्तीफा भेजा है। शिक्षक ने लिखा, "औरैया (यूपी) स्थित मेरे आवास से दरभंगा आने में 24-घंटे लगते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती व त्योहारों में भी एक-एक दिन की छुट्टी मिलेगी...परिवार से नहीं मिल पाऊंगा।"