बिहार में बीपीएससी शिक्षक बनते ही प्रेमिका संग शादी से मुकरा शख्स, युवती ने ढूंढकर की शादी
बांका (बिहार) में एक युवती की प्रेमी संग जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स और युवती ने बिना किसी को बताए मंदिर में शादी की थी लेकिन बीपीएससी शिक्षक बनते ही शख्स शादी से मुकर गया और फोन भी बंद कर लिया। प्रेमिका ने उसका पता लगाया और परिवार संग पहुंचकर उससे शादी की।