बिहार में बीमार बेटी की मौत के बाद शख्स ने 2 बेटों संग दी जान, घर में रखा रहा बेटी का शव
गोपालगंज (बिहार) में बीमार बेटी की मौत के एक दिन बाद एक शख्स और उसके दो बेटों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी का शव घर में रखा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि आत्महत्या करने वाले शख्स ने कहा था कि जब उनकी बेटी मर जाएगी तब वह सब मिलकर आत्महत्या कर लेंगे।